फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unhappy with the attitude of the SMO, the staff nurses created a ruckus in the hospital

एसएमओ के रवैये से नाखुश स्टाफ नर्सों ने अस्पताल में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with the attitude of the SMO, the staff nurses created a ruckus in the hospital
हंगामा कर स्टाफ नर्सों को चुप कराने का प्रयास करती एसएमओ डॉ. कुलविंद्र कौर। - फोटो : Yamuna Nagar
सरस्वती नगर। सरस्वती नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एसएमओ डॉ. कुलविंद्र कौर के रवैये नाखुश स्टाफ नर्सों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने जमकर अस्पताल में हंगामा किया। आरोप है एसएमओ द्वारा उन्हें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। यहां तक महीने में जो उन्हें आठ छुट्टियां मिलती थी उन्हें भी घटाकर छह कर दिया गया है। यह भी आरोप है उनसे अब अस्पताल में 24 घंटे काम लिया जा रहा है। जबकि उनके घर में भी बच्चे हैं उनका भी परिवार है। ऐसे में वे कैसे 24 घंटे ड्यूटी दे सकती हैं।
विज्ञापन

एसएमओ के पास लेकर गई थी समस्या
स्टाफ नर्स सीमा, शालू, प्रिया, पूजा आदि ने बताया कि वे सब ड्यूटी से संबंधित आ रही परेशानी को लेकर एसएमओ के पास गई थी लेकिन महिला अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें कमरे से यह कहकर बाहर निकाल दिया कि उनके पास बात सुनने का समय नहीं है। जबकि वे सब दो घंटे से कमरे से बाहर खड़ी हैं, लेकिन उन्हें अंदर तक नहीं बुलाया गया। वे सब इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से करेंगी। नर्सों का आरोप है ड्यूटी रोस्टर चार्ट में भी सही नहीं। उसमें भी चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप-दो बजे के बाद डॉक्टर्स भी गायब
हंगामे के दौरान नर्सों ने पर्दा उठाया कि अस्पताल का इतना बुरा हाल की दोपहर के दो बजे के बाद डॉक्टर भी चले जाते हैं। रात के समय भी कोई डॉक्टर नहीं होता। ऐसे में कई बार लोग रात को आकर डॉक्टर के बारे में पूछते हैं, लेकिन जब डॉक्टर नहीं मिलता तो लोग उल्टा उन्हें भला बुरा कहकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपकी हमें जरूरत नहीं, यह मेरे ऑफिस का मामला : एसएमओ
स्टाफ नर्स की तरफ से एसएमओ डॉ. कुलविंद्र कौर पर लगे आरोपों के बारे में उनसे बात करना चाहा तो उन्होंने कहा यहां आपकी कोई जरूरत नहीं। यह मेरे ऑफिस का मामला है। मैं अपने आप इस मामले को देख लूंगी।

ऐसी बातें होती रहती हैं : सीएमओ
उधर, सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने मामले के बारे में कहा कि घर में ऐसी बातें तो होती रहती हैं। मैंने स्टाफ नर्स को बोल दिया है ये मामला हम यहीं सुलझा देंगे। मैंने एसएमओ डॉ. कुलविंद्र कौर से बात की है तो उन्होंने कहा इस तरह की कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed