{"_id":"61aa73bf13500b093c776399","slug":"under-134-a-there-will-be-an-assessment-test-for-admission-on-december-5-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl916167108","type":"story","status":"publish","title_hn":"134-ए के तहत पांच दिसंबर को दाखिले के होंगे असेस्मेंट टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134-ए के तहत पांच दिसंबर को दाखिले के होंगे असेस्मेंट टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नियम 134-ए के दाखिले के पांच दिसंबर को असेस्मेंट टेस्ट होंगे। दस दिसंबर को टेस्ट का परिणाम जारी होगा और 13 दिसंबर को इनका ड्रॉ निकाला जाएगा तथा 15 से 24 दिसंबर तक स्कूलों में दाखिला हो सकेगा।
टेस्ट को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से भी पूरी तैयारी कर ली गई गई। यह टेस्ट जिला के छह ब्लॉक यमुनानगर जगाधरी, छछरौली, सरस्वती नगर, साढौरा, बिलासपुर और प्रतापनगर में होंगे। उल्लेखनीय है कि 134ए का शेड्यूल देरी से जारी हुआ है। ऐसे में आवेदन कम आए हैैं। इसी वजह से सीटें भी खाली रह सकती हैं। हालांकि शिक्षा विभाग की तरफ से शेड्यूल को जारी कर दिया गया, तब तक बहुत से विद्यार्थी स्कूलों में अपनी फीस भरकर दाखिला ले चुके थे। यहीं वजह है कि इस बार 30.20 प्रतिशत सीटों के लिए आवेदन आए हैं, यदि इन सभी को दाखिला मिल भी जाता है तो निजी स्कूलों में 69.78 प्रतिशत सीटें खाली रह जाएंगी।
इस बार जिले में 134ए के तहत करीब 340 स्कूलों ने 8826 सीटें बीपीएल व दो लाख से कम आय वाले बच्चों के लिए रिक्त दिखाई हैं। परंतु दूसरी से नवीं कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन केवल 2668 ही प्राप्त हुए हैं। वहीं इसी साल कपालमोचन में केंद्रीय विद्यालय खुुला है, जिसमें पहली से पांचवीं कक्षा में 200 सीटों के लिए दाखिला हुआ है।