फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncontrollable truck hits two friends from behind, kills them

Yamuna Nagar News: बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दो दोस्तों को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck hits two friends from behind, kills them
शहर में आईटीआई के नजदीक बेकाबू ट्रक ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक मृतक के चाचा का लड़का हादसे में बाल-बाल बच गया। मृतकों की शिनाख्त रादौर रोड निवासी डिंपल-32 और पृथ्वी नगर बी-निवासी अवतार सिंह उर्फ लवली-28 के रूप में हुई। डिंपल मेहनत मजदूरी करता था, जबकि अवतार पॉलिटेक्निकल कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में चौधरी कॉलोनी आजाद नगर निवासी राहुल उर्फ काशी ने बताया कि वह अपने ताया के लड़के देवी मंदिर गली, रादौर रोड निवासी डिंपल-32 और दोस्त पृथ्वी नगर बी-निवासी अवतार सिंह उर्फ लवली-28 के साथ भगत सिंह चौक के पास दुकान पर फास्ट फूड खाने के लिए गए थे। इसके बाद वह तीनों बाइक पर अवतार को उसके घर पृथ्वी नगर छोड़ने के लिए जा रहे थे। बाइक को ताया का लड़का डिंपल चला रहा था। रात करीब नौ बजे जब वह आईटीआई रोड पर विजय हार्डवेयर की दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डिंपल और अवतार दोनों सड़क पर ट्रक की साइड गिर गए। नीचे गिरते ही ट्रक ने डिंपल व अवतार उर्फ लवली को कुचल दिया। इस दौरान डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवतार को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर आरोपी ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डिंपल शादीशुदा है। सात साल पहले उसकी शादी निशु से हुई थी। शादी के बाद उसके पास छह साल की बेटी कुमकुम व पांच साल का बेटा कूकू है। डिंपल अपनी छोटी बहन का अकेला भाई था। वहीं, अवतार उर्फ लवली हथिनीकुंड बैराज के निकट स्थित चौधरी रणबीर सिंह पॉलिटेक्निकल कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र था। अवतार की तीन छोटी बहने हैं जो केजी, चौथी, छठी कक्षा में पढ़ती हैं। वहीं दो साल का एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed