फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncle-nephew accused of helping shooters arrested

Yamuna Nagar News: शूटरों तक मदद पहुंचाने के आरोपी चाचा-भतीजा काबू

Tue, 28 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew accused of helping shooters arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर गैंगवार में पुलिस शूटरों तक मदद पहुंचाने के आरोप में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी चाचा-भतीजे हैं। दोनों पर शूटरों तक कपड़े और पैसे पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस पर कुछ अहम सुराग भी पुलिस को हाथ लगे हैं।
बीती 26 दिसंबर 2024 को रादौर क्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह में गैंगवार हुई थी। जिसमें शूटरों ने तीन युवकों को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस की अलग-अलग छह टीमें पिछले एक माह से लगातार काम कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दो आरोपी प्रदीप और उसके भतीजे विशांत निवासी बैंक काॅलोनी यमुनानगर को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारी पुलिस को दी। प्रदीप टैक्सी चालक है। बताया जा रहा है कि शूटरों तक पैसे और पकड़े पहुंचाने में दोनों का अहम रोल है। पहले गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ के बाद इनका नाम सामने आया था। अभी इस प्रकरण में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर में हुई गैंगवार को एक माह का समय बीत चुका है। पुलिस इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी पर आरोप है कि उन्होंने किसी ने किसी माध्यम से शूटरों तक मदद पहुंचाई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई।
इसके बावजूद भी पुलिस अभी तक शूटरों तक नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि शूटरों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएचओ रादौर राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पर शूटरों को मदद पहुंचाने के आरोप हैं।

यह था मामला
बीती 26 दिसंबर 2024 को रादौर क्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह चौकी के पर जिम के बाहर सुबह करीब सवा आठ बजे शूटरों ने फायरिंग की थी। गैंगवार के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। इसमेमें दो युवक विरेंद्र और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अर्जुन की उपचार के दौरान मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed