फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncle dies in road accident, nephew injured, Yamunanagar

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies in road accident, nephew injured, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भूड़कलां रोड पर देवधर के श्री दुर्गा स्क्रीनिंग प्लांट के नजदीक ट्रैक्टर ने बुलेट सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। घायल चाचा-भतीजे को अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दोनोें सहारनपुर के गाजदीनपुर स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे।
शहजादवाला निवासी राजबीर ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सवा दस बजे वह अपने चाचा सुरेश पाल (50) के साथ बुलेट पर सवार होकर सहारनपुर के गांव गाजदीनपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। बुलेट चाचा सुरेश पाल चले रहे थे। भूड़कलां देवधर रोड परश्री दुर्गा स्क्रीनिंग प्लांट देवधर के नजदीक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बुलेट में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वह सड़क से उछलकर कच्चे रास्ते में चला गया। सिर सड़क पर लगने से चाचा सुरेश पालगंभीर रूप से घायल हो गए।उसने लोगों की मदद से चाचा सुरेश पाल को प्रतापनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने चाचा सुरेश पाल को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक कोहलीवाला निवासी टीटूराम के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed