फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unable to sow due to lack of drainage

Yamuna Nagar News: पानी की निकासी न होने से नहीं कर पा रहे बिजाई

Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Unable to sow due to lack of drainage
मलिकपुर बांगर के खेतों में जमा पानी को दिखाते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। उपमंडल के गांव मलिकपुर बांगर की कृषि योग्य जमीन से पानी निकासी का इंतजाम न होने के कारण किसानों की जमीन में पानी जमा है। मलिकपुर के किसान इस जमीन में पानी जमा होने के कारण धान की फसल की बिजाई नहीं कर पाए थे। अब इसी जमीन में पानी जमा होने के कारण गेहूं की फसल की भी बिजाई नहीं हो सकेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सोम नदी मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। किसान संदीप शर्मा, सतराम शर्मा, गुरदयाल सिंह सैनी, फूल सिंह सैनी, राजेश टोनी, कुलदीप राणा, हरदीप सिंह, तेजपाल सिंह, अमीरचंद सैनी, सुभाष सैनी, रामपाल सैनी, राजेश सैनी, सोमनाथ सैनी राजीव राणा, चुन्नीलाल,अमन शर्मा, संजीव सैनी आदि ने बताया कि गांव मलिकपुर बांगर में हर वर्ष बरसात के सीजन में बरसाती व आसपास के दर्जनों गांव का पानी उनकी जमीनों में घुस जाता है।
विज्ञापन

बरसात का सीजन खत्म होने के बाद भी यह पानी खेतों में ही खड़ा रहता है। जिस जगह से यह पानी गुजरता था उस जगह पर पास के गांव की पंचायत ने जमीन को ऊंचा उठाकर पक्का रास्ता बना दिया है, ऐसे में पानी निकासी बंद हो जाने के कारण बारिश का पानी खेतों में खड़ा हो गया है। प्रशासन कोई नाला, ड्रेन या सीवरेज डलवा दे तो पानी निकासी का इंतजाम हो सकता है औरकिसानों की जमीन बर्बाद होने से बच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कराई जाएगी निकासी : एसडीएम
एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल का कहना है कि गांव मलिकपुर बांगर में खेतों में खड़े पानी से निकासी करवाने के लिए प्रयास जारी है। ग्रामीण उनसे मिल चुके हैं। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। वह पहले ही मौका कर चुके हैं। पानी निकासी के लिए प्रयास जारी है, जल्द ही पानी निकासी का इंतजाम करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed