फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   UG Course: Last chance for admission, otherwise you will have to pay a fine

यूजी कोर्स : दाखिले को अंतिम मौका, फिर देना होगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
UG Course: Last chance for admission, otherwise you will have to pay a fine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। यूजी कोर्स में दाखिला लेने की दूसरे चरण की प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन रहा। इसके चलते कॉलेज में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ देखने को मिली। जिले के तमाम राजकीय, एडेड व निजी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। कॉलेजों में भीड़ होने के कारण विद्यार्थियों को काफी इंतजार भी करना पड़ा। जिससे उन्हें थोड़ी परेशानी हुई।
वहीं इस दौरान पोर्टल भी काफी डिस्टर्ब रहा। पोर्टल कई बार बीच में अटक अटक कर चला, जिससे प्रक्रिया में समय लगा। पोर्टल अटकने का कारण साइट पर दबाव ज्यादा होना रहा। चूंकि अंतिम दिन होने के कारण सीट पाने वाले सभी आवेदक प्रक्रिया पूरी करना चाहते थे, जिसके चलते पोर्टल पर ट्रैफिक ज्यादा रहा। जिससे इसकी गति धीमी हो गई।
विज्ञापन

तमाम कॉलेजों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों के दाखिले किए गए। वहीं पांच बजे के बाद विद्यार्थियों ने साइबर कैफे, यूपीआई पे, कंप्यूटर सेंटर इत्यादि माध्यमों से अपनी फीस भरी। दूसरा चरण होने के बाद अब विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का अंतिम मौका 17 जुलाई को जुर्माना भरने के बाद मिलेगा। दूसरे चरण की प्रक्रिया के बाद जिले के तमाम राजकीय व एडेड कॉलेज की करीब 73 फीसदी सीटें भर चुकी हैं जबकि शेष सीटों के लिए अब ओपन काउंसलिंग होगी। इसके लिए निदेशालय ने शेड्यूल जारी किया हुआ है। ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार ओपन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को जुर्माना देना होगा। शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए 17 जुलाई को दोबारा पोर्टल खुलेगा। इसके बाद 17 से 23 जुलाई तक शेष सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग होगी। इस दौरान काउंसलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस (जुर्माना) देगा होगा। इसके बाद 24 से 30 जुलाई तक दूसरे चरण की ओपन काउंसलिंग होगी। जिसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये जुर्माना तो भरना ही होगा। वहीं 100 रुपये प्रति के हिसाब से जुर्माना भी देना होगा।


विभागीय शेड्यूल के अनुसार दूसरे चरण की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई है। इसके बाद तीसरे चरण के लिए ओपन काउंसलिंग की जाएगी। ओपन काउंसलिंग दो चरणों में 17 से 30 जुलाई तक चलेगी। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों को जुर्माना देना होगा। - संजीव कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय काॅलेज छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed