फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths took lift and looted thousands of rupees from the pickup driver

Yamuna Nagar News: दो युवकों ने लिफ्ट लेकर पिकअप चालक से लूटे हजारों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths took lift and looted thousands of rupees from the pickup driver
लिफ्ट लेकर बैठे दो युवकों ने नेशनल हाईवे 344 पर गांव गोलनपुर के पास पिकअप चालक के साथ मारपीट कर 74 हजार 630 रुपये लूट लिए। वह करनाल सब्जी मंडी में टमाटर बेचकर लौट रहा था। फर्कपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव कमरऊ निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिकअप पर ड्राइवर है। वह 28 नवंबर की रात को पिकअप में टमाटर लोड कर सब्जी मंडी करनाल में गया था। यहां पर वह पिकअप खाली कर पेमेंट के 74 हजार 630 रुपये लेकर वापस लौट रहा था। जब वह कुरुक्षेत्र के लाडवा में इंद्री चौक पर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसकी मालिक खजान सिंह से बात हो गई है। वह उसके दो साथियों को भी अपने साथ पिकअप में लेकर जाए। उन पर विश्वास कर उसने उन्हें इंद्री चौक से दोनों आरोपियों को अपने साथ बिठा लिया। जब वह नेशनल हाईवे 344 के कैल कलानौर बाइपास पर रेलवे पुल के पास पहुंचा तो उसके साथ पिकअप में बैठे लोगों में एक ने शौचालय जाने के लिए पिकअप रूकवा ली। जैसे ही उसने पिकअप रोकी तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी जेब से 74 हजार 630 रुपये निकालकर फरार हो गए। उसने शोर मचाया और उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





चनेटी निवासी पवन कुमार की सुखमणी पैलेस के पास चाय की दुकान है। रात को उसकी दुकान पर एक युवक आया। उसने पहले चाय पी और फिर चला गया था। थोड़ी देर बाद पवन ने दुकान में देखा तो उसके थैले से एक लाख रुपये चोरी किए गए थे। आरोप है कि यह रुपये उस युवक ने ही चोरी किए हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed