{"_id":"66e4e19a8ecd9aadae0c41f8","slug":"two-youths-stole-43-thousand-rupees-from-the-dashboard-of-a-truck-taking-lift-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125281-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो युवकों ने लिफ्ट लेकर ट्रक के डैशबोर्ड से 43 हजार रुपये चुराये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो युवकों ने लिफ्ट लेकर ट्रक के डैशबोर्ड से 43 हजार रुपये चुराये
Sat, 14 Sep 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे-344 पर दो युवकों ने ट्रक चालक से लिफ्ट लेकर ट्रक के डैशबोर्ड में रखे 43 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी के समय चालक सहारनपुर में ट्रक खाली कर कैथल जा रहा था। करेहडा चौक के पास आरोपी ट्रक से उतर गए। उनके जाने के बाद चालक को चोरी का पता चला। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कैथल के गढ़ी पाडला गांव निवासी ट्रक चालक रामकुमार ने बताया कि वह 11 सितंबर को कैथल से सामान लेकर सहारनपुर गया था। 12 सितंबर को सहारनपुर में गाड़ी खाली करके वापस कैथल जा रहा था। नेशनल हाईवे 344 पर दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। आरोपियों ने उसे कोरियर का सामान ले जाने के लिए कहा। वह आरोपियों की बातों में आ गया। इस दौरान उसने कुछ सामान गाड़ी में आगे रख और कुछ पीछे रख लिया। जब वह सामान रखने के लिए गाड़ी का डाला खोलने के लिए गया तो आरोपी युवकों ने ट्रक के डैशबोर्ड में रखे 43 हजार रुपये चोरी कर लिए। कुछ दूर चलने पर आरोपियों ने अपनी कार आने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली और सामान उतार कर अपनी कार में रख लिया। इसके बाद आरोपी अपनी कार लेकर वहां से चले गए। जब वह ट्रक लेकर चलने लगा तो उसने देखा कि डैशबोर्ड में रखे रुपये गायब थे। उसने आरोपियों की तलाश की तो उनका कुछ भी पता नहीं चला। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।