फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths riding a bike snatched the purse from the woman who went out for a walk

सैर करने निकली महिला से बाइक सवार दो युवकों ने झपटी किट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike snatched the purse from the woman who went out for a walk
संतपुरा रोड पर मग्गो अस्पताल के सामने बाइक सवार दो युवकों ने सहेली के साथ सैर करने निकली महिला से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। कुछ लोगों ने आरोपियों का पीछा कर कुछ दूरी पर एक युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। बाद में युवक लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थापर कॉलोनी निवासी कामिनी कौशल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह सहेली प्रीती जिंदल के साथ घर से सैर करने निकली थी। मोगो अस्पताल के सामने पीछे से बाइक पर आए दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया और फरार हो गए। उसकी किट में उसका मोबाइल, आधार कार्ड, घर की चाबी व अन्य सामान था। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम बैंक कॉलोनी निवासी नितिन बताया। इसके बाद पकड़ा गया युवक भी लोगों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक युवक को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed