{"_id":"67ae568965d2042eea01a306","slug":"two-youths-kidnapped-a-teenage-girl-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133028-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: किशोरी को अगवा कर ले गए दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: किशोरी को अगवा कर ले गए दो युवक
Fri, 14 Feb 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। गन्ना क्रशर पर काम कर रहे व्यक्ति ने दो युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी को शादी के लिए अगवा करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला थाना व्यासपुर क्षेत्र का है।
शिकायत में मूलरूप से यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एक गन्ना क्रशर पर काम करता है। जहां पर उसके तीन बेटे और तीन बेटियां भी रहती हैं। उसका कहना है कि उसी क्रशर पर दो युवक पंकज व जतिन भी रहते हैं। आरोप है दोनों उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गए हैं। एसएचओ थाना व्यासपुर जगदीश चंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --