फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two youths imprisoned for two years

डकैती के दोष में दो युवकों को दो-दो साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
two youths imprisoned for two years
कालिंदी कॉलोनी में रिटायर्ड प्रिंसिपल मुरारी लाल गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता के घर डकैती करने के मामले में कोर्ट ने आर्म्स एक्ट और लूटा गया सामान बरामद होने पर दोषी ठहराए गए दोनों दोषियों को दो दो साल की सजा व एक एक हजार रुपये जुुर्माना लगाया है। यह फैसला एडीजे स्वाती सहगल की कोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट ने बुधवार को मामले में डेहा बस्ती बराड़ा निवासी अजय उर्फ रवि और यूपी के सहारनपुर के गांव नगली माजरी निवासी मोहम्मद इजाज को दोषी करार दिया था, जबकि तीन अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। अभियोजन पक्ष इस मामले में डकैती का आरोप साबित नहीं कर पाया। जिसके चलते आरोपी बरी हो गए।
विज्ञापन

कालिंदी कॉलोनी निवासी मुरारी लाल गुप्ता शिक्षा विभाग से रिटायर्ड प्रिंसिपल है। पांच जनवरी 2018 की रात को मुरारी लाल गुप्ता व उसकी पत्नी कृष्णा अपने घर में सोए हुए थे। करीब साढ़े तीन बजे पांच युवक रसोई की ग्रिल उखाड कर घर में घुसे। एक युवक दंपती के हाथ बांध कर मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। सभी युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने अलमारी खोल कर उसमें से 30 हजार रुपये, चांदी के सिक्के मूर्तियां लूट ली थीं। इसके बाद उन्होंने चाकू व देसी कट्टे के बल पर कृष्णा के हाथों से पांच सोने की चूड़ियां व कानों की बालियां व एक सोने की अंगूठी निकाल ली थी। जाते हुए बदमाशों ने वहां से तीन मोबाइल भी उठा लिए थे। मामले में शहर पुलिस ने पांच अज्ञात युवकों पर लूटपाट का मामला दर्ज किया था। कुछ दिनों बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed