फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths cheated 12 thousand rupees from a person taking money from the bank

बैंक से रुपये लेकर जा रहे व्यक्ति से दो युवकों ने ठगे 12 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths cheated 12 thousand rupees from a person taking money from the bank
यमुनानगर। आईटीआई के नजदीक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 25 हजार रुपये निकलवा घर जा रहे मॉर्डन कॉलोनी निवासी अनिल कुमार से दो युवकों ने 12 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने अनिल को बातों में लगाकर रुपये ठगी की। जब उसने रुपये दोबारा गिने तो उसमें 12 हजार रुपये कम मिले। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मॉडर्न कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई को वह आईटीआई के नजदीक स्थित पंजाब नेशनल बैंक रुपये निकलवाने गया था। बैंक से उसने 25 हजार रुपये निकलवाए। जब वह बैंक से बाहर आया तो उसे दो युवक मिले। आरोपी युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और उसे सम्मोहित कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके 25 हजार रुपये में से 12 हजार रुपये धोखे से निकाल लिए। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। आरोपियों के जाने के बाद जब उसने रुपये गिने तो उसके पास केवल 13 हजार रुपये ही मिले। उसने आसपास आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले की अज्ञात दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed