फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths beat up an elderly man and snatched Rs 23 thousand

Yamuna Nagar News: बुजुर्ग से मारपीट कर दो युवकों ने छीने 23 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths beat up an elderly man and snatched Rs 23 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली।गोशाला के नजदीक दो युवकों ने खजांची मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता से मारपीट कर 23 हजार रुपये छीन लिए। आरोप छछरौली के ही संदीप व उसके दोस्त भूत पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोक कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने काम से बाजार गया था। यहां उसने अपने परिचित से 23 हजार रुपये की पेमेंट ली। यह नकदी लेकर देर शाम वह अपने घर जा रहा था। जब वह गाेशाला के पास पहुंचा तो रास्ते में उसे संदीप व भूत नाम के युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसके पास से 23 हजार रुपये की नकदी छीन ली। रुपये छीनने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया और उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। इस शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed