फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths beat the car driver with a rod when the bike fell

Yamuna Nagar News: दो युवकों ने बाइक गिरने पर कार चालक को रॉड से पीटा

Tue, 22 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths beat the car driver with a rod when the bike fell
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रास्ते से खड़ी बाइक कार की साइड लगने गिर गई। इस पर दो युवकों ने कार चालक की रॉड से पिटाई कर दी। घायल ने थाना साढौरा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में गांव मलिकपुर के मनोज कुमार ने बताया कि वह गांव के ही सुरेश की कार चलाने का काम करता है। वह 19 जुलाई की देर शाम करीब आठ बजे सुरेश के सात कार से गांव आ रहे थे। गांव में रास्ते के बीच बाइक खड़ी थी। गांव के ही अमन व अभिषेक से अपनी बाइक को रास्ते से साइड लगाने के लिए कहा। अमन व अभिषेक ने बाइक साइड नहीं लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद कार बाइक से टकरा गई और नीचे गिर गई। इस पर अमन व अभिषेक गाली-गलौज करने लगे। तक मामला शांत हो गया, पर कुछ देर बाद जब वह गांव के ही अन्य ड्राइवर के साथ पैदल घर लौट रहे थे, तब अभिषेक व अमन ने पीछे से रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ व टांग पर रॉड लगने पर वह बेसुध होकर गिर गए। इसका पता लगने पर कार मालिक सुरेश व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को देख अमन व अभिषेक भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई रामकुमार ने बताया कि अमन व अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed