{"_id":"620ac223539a38770f2eedbb","slug":"two-youths-arrested-with-illegal-weapons-while-planning-robbery-eight-incidents-solved-yamuna-nagar-news-knl989847111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, आठ वारदातें सुलझीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बनाते अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, आठ वारदातें सुलझीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। एंटी वहीकल थेप्ट सेल की टीम पांसरा जंगल से लूट की योजना बनाते अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उनके पास से चोरी के आठ मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पांसरा जंगल में दो युवक वारदात की फिराक में बैठे हुए हैं जो लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह की टीम ने मौके पर जाकर वहां से दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जिनकी पहचान जड़ौदा निवासी जगमीत उर्फ मनी व गुलाब नगर जगाधरी निवासी मनमोहन उर्फ मांगा के नाम से हुई। जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपी मनी के पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ।
आरोपी मनमोहन के पास से लोहे की रॉड बरामद हुई दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व लूट की योजना बनाना के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी के 8 मामलों का खुलासा किया। जिन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातें कर रहे थे। दिसंबर माह में हुडा जगाधरी से बाइक चोरी की। नवंबर में थाना यमुनानगर एरिया से बाइक चोरी की। 13 जनवरी को फिर यमुना नगर एरिया से बाइक चोरी की। 10 फरवरी व नवम्बर में फिर यमुना नगर थाना शहर एरिया से बाइक चोरी की। दिसंबर माह में सेक्टर 18 टाउन पार्क से बाइक चोरी की। इसके अलावा एक बाइक आरोपियों से बरामद हुई है जिस पर नंबर प्लेट व इंजन नंबर नहीं है जिसकी जांच की जा रही। आरोपियों ने जनवरी माह में दुर्गा गार्डन मे सुने पड़े घर से दो एलसीडी चोरी की थी। आरोपियों से कुल आठ वारदाते सुलझी है। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उनके स्पेयर पार्ट बेचने का काम करते थे अधिकतर जो बाइक मिली है उनके स्पेयर पार्ट खोले हुए थे।