{"_id":"68001bcbdc43fdf5d30ee651","slug":"two-youths-arrested-for-selling-drugs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-136240-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो युवकों को नशा बेचने के आरोप में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो युवकों को नशा बेचने के आरोप में पकड़ा
Thu, 17 Apr 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। कई दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने अब गलियों में पहरा लगाना शुरू कर दिया। जिससे इन वारदातों में काफी कमी आई है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान बीती रात पहरा दे रहे ग्रामीणों ने दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने दोनों को सप्लायर नहीं बल्कि नशा करने वाला बताया और ग्रामीणों के सामने ही उन्हें छोड़ दिया। जिसके बाद कस्बे में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इससे लोगों में काफी रोष भी देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं और इनकी संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। इससे क्षेत्र में अपराध का ग्राफ भी बढ़ा है। पुलिस इस पर कार्रवाई करने से बच रही है, जिससे उनकी कर्मठता पर सवाल उठ रहे हैं जबकि पुलिस नशा विक्रेताओं पर अंकुश लगाने व गिरफ्तार करने की दम भर रही है। लोगों के अनुसार कस्बे में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गली-मोहल्लों में पहरे लगाए जा रहे हैं। मंगलवार रात को कस्बे के कुछ लोग पहरा दे रहे थे। इस दौरान दो युवकों को उन्होंने स्मैक बेचते पकड़ा। सबूत के तौर पर उन्होंने इसकी वीडियोग्राफी की थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को सूचित दी। ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो स्मैक मिली। लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने तर्क दिया कि दोनों युवक स्मैक बेचने वाले नहीं बल्कि पीने वाले हैं। जिस कारण उन्हें छोड़ दिया। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस उन युवकों से विक्रेता के बारे जानकारी ले सकती थी। परंतु पुलिस ने उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया। कस्बा वासी हरविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सहगल ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में स्मैक बेचने का धंधा जोरों पर है। जिससे सभी गांवों के लोग काफी परेशान है।
उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में काफी दिनों से दर्जनों नशेड़ी स्मैक बेच रहे हैं। बीती रात उन्होंने नशेड़ियों को स्मैक बेचते पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने नशेड़ियों को थाने ले जाकर छोड़ दिया।