फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two young men gang-raped a woman who came to borrow money

उधार दिए रुपये लेने आई महिला से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two young men gang-raped a woman who came to borrow money
यमुनानगर/साढौरा। उधार दिए रुपये लेने आई महिला को पकड़ कर दो युवक सड़क किनारे लगे पेड़ों के बीच ले गए। जहां आरोपी युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी। साढौरा थाना पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने साढौरा क्षेत्र की शिवालिक कॉलोनी निवासी एक महिला को कुछ रुपये उधार दिए हुए थे। 26 अप्रैल को वह उससे रुपये लेने के लिए गई थी, मगर वहां उसे महिला घर पर नहीं मिली। इसके बाद रात करीब आठ बजे वह पैदल अपने घर लौट रही थी। जब वह शिवालिक कॉलोनी से करीब 30 गज दूर सड़क पर पहुंची तो रास्ते में बाइक पर दो अज्ञात युवक खड़े हुए मिले। आरोपियों ने अपना मुंह काले रंग के कपड़े से ढका हुआ था। जब वह उनके नजदीक से निकली तो एक युवक ने उसकी बाजू पकड़ ली और उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आरोपी युवक उसे खींच कर सड़क किनारे खड़े पेड़ों के बीच में ले गए। जहां आरोपी युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवकों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। उसने नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल में जाकर अपना मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अस्पताल की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed