{"_id":"6918d30193c51e83990d4259","slug":"two-women-were-left-unconscious-in-the-park-and-their-jewellery-was-stolen-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146852-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पार्क में दो महिलाओं को बेसुध कर चुराए गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पार्क में दो महिलाओं को बेसुध कर चुराए गहने
Sun, 16 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में एक महिला व दो बच्चों ने दो महिलाओं को चोरी होने का खतरा बताकर उनके गहने उतरवा लिए। इसके बाद दोनों महिलाएं पार्क में बेसुध हो गई, जिन्हें होश आने पर गहने गायब मिले। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पुराना हमीदा के आत्मापुरी काॅलोनी निवासी किशोरी देवी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर े वह अपनी पड़ोसन सलकुमारी के साथ सब्जी मंडी में थी। वहां एक महिला व दो बच्चे आए और कहने लगे कि उन्हें भूख लगी है, खाना खिला दो। मंडी के बाहर महिला व दोनों बच्चों ने कहा कि यहां गहने चोरी होने का खतरा है, इसलिए इन्हें निकाल कर अपने पास रख लो। उनकी बातों में आकर उन्होंने अपना मंगलसूत्र, कानों की बालियां व सलकुमारी ने कानों की बालियां उतारकर पर्स में रख लिए।
बाद में वह और सलकुमारी पास के पार्क में बैठ गए, जहां दोनों को चक्कर आए। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो उनका पर्स पास में नहीं मिला।