{"_id":"5f5680688ebc3e54b86e4728","slug":"two-woman-die-to-corona-and-79-new-positive-yamuna-nagar-news-knl434425195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने लील ली दो महिलाओं की जिंदगी, 79 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने लील ली दो महिलाओं की जिंदगी, 79 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मौत का आंकड़ा 55 हो गया है। वहीं 79 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2400 हो गई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव रिपोर्ट की एवज में नेगेटिव रिपोर्ट अधिक आ रही है। 104 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। वहीं अब तक कुल 1672 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
जगाधरी की भगीरथी कालोनी निवासी 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह कोविड 19 ईएसआई अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पूर्व हार्ट की बीमारी के चलते अस्पताल में दिखाया था। वहीं पर उनका कोरोना का टेस्ट लिया गया। हालांकि उनकी मौत शनिवार की देर रात को ही हो गई थी। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मॉडल टाउन के शास्त्री नगर निवासी 46 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में 687 एक्टिव केस हैं। जबकि 489 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 2199 लोगों की रिपोर्ट का अभी स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। सीएमओ डा. विजय दहिया ने बताया कि 10 मरीजों को इलाज के लिए जब लाया गया तो वह मृतक आए थे। लेकिन, उनकी जब कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आई।
पिता-पुत्र सहित 11 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
रादौर। क्षेत्र में 11 लोगों की रिपोर् पॉजिटिव आई है। जिसमें शास्त्री कालोनी में पिता-पुत्र व धोबी मोहल्ला में शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं गांव पोटली में दो व जठलाना में दो व्यक्ति, बसंतपुरा में एक व धौडंग में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव अलाहर व संधाली में एक-एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 128 लोगों के सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 5692 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 160 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 115 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। लेकिन 43 लोग अभी संक्रमित हैै। जिनमें से 23 होम आइसोलेट है और 20 पॉजिटिव मरीज अस्पताल में भर्ती है। उपमंडल में अब तक दो लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
27 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 27 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं। जिसमें1919-पटरी मोहल्ला जगाधरी, 13बी पुलिस लाइन जगाधरी, मालविया नगर, 81-गांधीधाम, सी6/1094 गुरू अर्जुननगर, 4जी एनजीओ ब्लॉक, गांव बापा, जेपी अस्पताल, 1921 विश्वकर्मा मोहल्ला, 240बी रामपुरा कालोनी, 55 थापर कालोनी, एमएलए ओफिस मॉडल टाउन, नजदीक जेपी अस्पताल, शांति कालोनी नजदीक विष्णु देवी मंदिर, गांव दयालगढ़, 1858 बुड़िया गेट, गांव दसानी, 2287 सैक्टर-17 हुड्डा, 2493 सैक्टर-17 हुड्डा, 105 राजा गार्डन, 5जी रेलवे कालोनी, 8788 आर्य नगर, 4 कैंप, 410 गांधीनगर, सराय मोहल्ला नजदीक डीएवी स्कूल, गांव ऊंचा चनदाना, पठान मोहल्ला को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।