फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two vehicle thieves arrested with three bikes

तीन बाइकों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves arrested with three bikes
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की तीन बाइक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए कलानौर से होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। सूचना पर उनकी टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को रोककर पूछताछ की और उनसे चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान डमोली निवासी ललित और राहुल के नाम से हुई। आरोपियों ने ये बाइक 24 जून को रादौर से चोरी की थी। इसके अलावा एक बाइक नौ अगस्त को प्रीति देसवाल अस्पताल के बाहर और एक सितंबर 2018 में गोविंदपुरी रोड से चोरी की थी। आरोपियों से तीनों बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed