फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two unidentified youths injured a person who went out for a walk with a sharp weapon

सैर करने निकले व्यक्ति पर दो अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से वारकर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two unidentified youths injured a person who went out for a walk with a sharp weapon
बूड़िया। पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास शहजादपुर की टपरिया जा रही पटरी पर सैर कर रहे व्यक्ति पर दो अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हथियार के तीन वार लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी व्यक्ति छीनाझपटी करने के इरादे से आए थे लेकिन व्यक्ति के विरोध जताने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। व्यक्ति का उपचार पीजीआई में चल रहा है। बूड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहजादपुर की टपरिया निवासी सुखदास ने बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देर शाम पश्चिमी यमुना नहर किनारे अपने गांव की पटरी पर सैर करने के लिए निकला था। जब वह सैर करते हुए बूड़िया पुल की तरफ जा रहा था तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। आते ही आरोपी युवकों ने उसके साथ हाथापाई की। इस दौरान एक युवक ने अपने हाथ में लिए तेजधार हथियार से उसकी बाई बाजू पर कई वार किए। तीन वार बाजू में लगने से वह घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। आरोपियों की बाइक पर कोई नंबर नहीं लिखा हुआ था। शोर सुनकर उनके गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। बूड़िया थाना प्रभारी एसआई ओम प्रकाश का कहना है कि मामले में दो अज्ञात युवकों पर मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed