{"_id":"6181975bc4f5f649fe73e1a0","slug":"two-thieves-with-the-same-name-were-caught-with-13-bikes-yamuna-nagar-news-knl88527454","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नाम के दो चोर, 13 बाइकों के साथ दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नाम के दो चोर, 13 बाइकों के साथ दबोचे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने दो ऐसे बाइक चोर पकडे़ है, जिनके नाम एक ही हैं। ये नशा करने के लिए बाइक चोरी करते थे। एक आरोपी से पांच बाइक व दूसरे आरोपी से आठ चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। ये बाइक चोरी कर पहले उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद चोरी की गई बाइकों के स्पेयर पार्ट बेच देते थे।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज है। दोनों को अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर कपाल मोचन बिलासपुर के पास उप निरीक्षक अनिल की टीम ने नाकाबंदी की। बाइक से आए एक युवक को रोककर पूछताछ की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पहचान फतेहपुर तुंबी निवासी सचिन के नाम से हुई। इसके बाद आरोपी से चोरी की आठ बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश किया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी नशे को लेकर बाइक चोरी करता था और उसके स्पेयर पार्ट निकालकर बेचता था। आरोपी बाइक चोरी करते ही बाइक के आगे या पीछे के नंबर प्लेट बदल देता था।
आठ बाइक बरामद
इंचार्ज ने बताया कि जिस बाइक पर आरोपी पकड़ा गया, वह बाइक उसने सितंबर महीने में बुड़िया एरिया से चोरी की थी। इसके अलावा ढाई महीने पहले अगस्त माह में सढौरा से बाइक चोरी की। 21 अक्टूबर को बीडीपीओ बिलासपुर कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी की। 22 अक्टूबर को बिलासपुर गैस एजेंसी, 29 अक्टूबर को बिलासपुर कोर्ट के बाहर, 22 जुलाई को खेड़ा मोहल्ला से बाइक चोरी की। इसके अलावा दो महीने पहले आरोपी ने फिर बिलासपुर एरिया से दो बाइक चोरी की। आरोपी सहित कुल आठ बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
स्पेयर पार्ट निकालकर बेच देता था आरोपी, पांच बाइक के साथ काबू-
सेल इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि सूचना पर गांधी नगर एरिया में टीम ने नाकाबंदी कर मंडेबर माजरी निवासी सचिन को दबोचा। आरोपी से चोरी की पांच बाइक बरामद की। उसे कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी नशे को लेकर बाइक चोरी करता था और उसके स्पेयर पार्ट निकालकर बेचता था। आरोपी बाइक चोरी करते ही बाइक के आगे या पीछे के नंबर प्लेट बदल देता था। आरोपी ने गत 30 अक्टूबर को ससौली चौक से बाइक चोरी की। 26 सितंबर को फर्कपुर एरिया से बाइक चोरी की। 12 अक्तूबर को अमर मार्केट यमुनानगर से बाइक चोरी की। 8 अक्टूबर को सरोजनी कॉलोनी मंदिर के बाहर से बाइक चोरी की। इसके अलावा करीब 15 दिन पहले थाना शहर एरिया से फिर से बाइक चोरी की।