फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two thieves who stole Rs 5 lakh from house arrested

Yamuna Nagar News: घर से पांच लाख रुपये चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two thieves who stole Rs 5 lakh from house arrested
पुलिस चौकी बूड़िया गेट की टीम ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी के रुपये बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज जसमेर सिंह ने बताया कि बसंत कॉलोनी जगाधरी निवासी मोहम्मद अफजल ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपने गांव में पांच लाख रुपये की जमीन बेची थी। उसने पांच लाख लेकर अपने घर में अलमारी में रख दिए। 22 नवंबर को वह अपने घर में सो रहा था। रात के समय उसके कमरे में लात मारने की आवाज सुनाई दी तो उसने देखा कि तीन व्यक्ति अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। आराेपियों ने उसे व पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। वह तीनों लड़के कमरे से लोहे की अलमारी में पांच लाख रुपये निकाल कर भाग गए। इस सूचना पर एएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान पिपली माजरा गांव वासी साहिल खान व गांव बूड़िया निवासी इमरान उर्फ साहब अली पुत्र महमूद के रूप में हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed