फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two teenagers drowned while taking a bath in the canal, looking for a diver

नहर में नहाते समय दो किशोर पानी में बहे, गोताखोर कर रहे तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned while taking a bath in the canal, looking for a diver
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय दो किशोर पानी में बह गए। हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुराना हमीदा स्थित पश्चिमी यमुना नहर हेड के पास हुआ। इस दौरान वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, जिससे अन्य राहगीर भी वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुराना हमीदा चौकी इंचार्ज दौलत राम, थाना शहर यमुनानगर प्रभारी सुखबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत गोताखोर बुलाकर लापता किशोरों की तलाश की गई। देर शाम आठ बजे तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। लोगों ने परिजनों को हिम्मत दी। रात नौ बजे के बाद भी दोनों की तलाश जारी रही।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार कैंप के महाशिव मंदिर निवासी (चन्ना मंदिर) सुमित अपने दोस्त वीना नगर निवासी सौरभ के साथ नहर पर आया था। इस दौरान दोनों नहर में नहाने उतर गए। जहां वे नहा रहे थे पानी का बहाव तेज था, इस कारण दोनों तेज बहाव के कारण बह गए। किसी राहगीर ने उन्हें इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गोताखोर लगाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना शहर प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि दोनों लड़कों की उम्र 14 से 15 साल है। जानकारी के अनुसार दोनों बिना बताए नहर पर नहाने आए थे। इस दौरान दोनों पानी में बह गए। सुखबीर सिंह ने कहा कि नहर पर जगह-जगह नहाने संबंधी चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं। बावजूद इसके लोग गर्मी से बचने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। पुलिस ने इसे लेकर अभियान चलाया था। इस कारण यहां पर लोगों का नहाना बंद हो गया था। गर्मी अत्यधिक हो रही है, ऐसे में लोगों का आना यहां फिर से शुरू हो गया है। इसके लिए दोबारा अभियान चलाया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed