{"_id":"61633c6a8ebc3e7fd545f3a1","slug":"two-sisters-threatened-to-burn-their-faces-with-acid-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86102029","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों को दी तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बहनों को दी तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ उसकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने की शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि युवकों की धमकी के बाद से उसकी बेटियां सदमे में हैं। युवक आते-जाते उसकी बेटियों को परेशान करते हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को नामजद कर छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां सात अक्तूबर सुबह 11 बजे किसी काम से जा रही थी। इस दौरान जब वह सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड स्थित पावर हाउस के पास पहुंची तो वहां अभिषेक, संजन व गोलू ने उनका रास्ता रोक लिया। तीनों उसकी बेटियों से अश्लील हरकतें करने लगे। जब उसकी बेटियों ने विरोध किया तो उन्होंने उनका चेहरा तेजाब से जलाने की धमकी दी, जिससे उसकी बेटियां सहम गईं।
शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो तीनों वफरार हो गए। उसकी बेटियों ने घर आकर यह बात उन्हें बताई। महिला ने बताया कि इस घटना के बाद से उसकी बेटियां सहमी हैं। वे घर से बाहर निकलने से भी डर रही हैं। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि महिला ने तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।