{"_id":"687404db2d81bfce5f0b881b","slug":"two-sisters-fell-into-a-canal-after-being-hit-by-a-train-body-of-one-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140725-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन से कटकर नहर में गिरीं दो बहनें, एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन से कटकर नहर में गिरीं दो बहनें, एक का शव मिला
Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जमना गली के समीप रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर दो बहनें कविता (26) व गीता (24)पश्चिमी यमुना नहर में गिर गईं।कविता का शव गोताखोरों ने 500 मीटर दूर नहर से बरामद कर लिया। उसका कटा दाहिना पैर रेलवे ट्रैक पर मिला। वहीं गीता का पता नहीं चला। जीआरपी की ओर से गीता की तलाश जारी है। घटना रविवार दोपहर दो बजे हुई।
बाडी माजरा के टपरिया निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि पत्नी कविता की रादौर निवासी बहन गीता सुबह 11 बजे रादौर से उनके घर आई थी। कुछ देर बाद कविता व गीता घर से पुराना रादौर रोड पर सामान लेने की बात कह कर निकली थीं। इसके बाद पता चला कि कविता व गीता जमना गली समीप रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आकर पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई हैं।
आसपास के लोगों ने दोनों को डूबते देख पुलिस व गोताखोर बुलाए। सूचना मिली तो परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ देर में गोताखोर राजीव ने घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नहर से कविता का शव निकाल लिया, पर गीता का पता नहीं लग पाया। हादसे के बाद कविता के पति कृष्ण लाल व अरुण का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कविता व गीता के परिजनों की आंखें आंसुओं से तर हो गईं। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। घर की महिलाएं रो-रोकर कह रही थी कि कुछ देर पहले दोनों खुशी-खुशी मिली, क्या पता था कि पलभर की खुशी के बाद दुख देखना पड़ेगा।
दो बच्चों के सिर से छिन गया मां का साया
मृतका कविता के दो बच्चे हैं। इनमें तीन वर्षीय बेटा सक्षम और छह वर्षीय बेटी भूमिका है। हादसे ने दोनों के सिर से मां का साया छीन लिया। परिवार की महिलाएं हादसे बाद यही कह रही थी कि छोटे बेटे सक्षम का ध्यान कौन रखेगा। गीता की तीन साल पहले रादौर के अरुण से शादी हुई थी।
शॉर्टकट के चक्कर में गई जान
रेलवे पुल से आने-जाने पर मनाही है। इसके बाद भी लोग शॉर्टकट के चक्कर में रेलवे पुल के बीच रेलवे ट्रैक से आते-जाते है। यही लापरवाही हादसे की वजह बनी। हालांकि इससे पहले भी इसी तरह पुल से आने-जाने में कई लोगों की मौत हो चुकी है, बावजूद इसके लोग जान जोखिम डाल रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने का जिम्मा आरपीएफ का है, पर कार्रवाई मौके पर आवाजाही की मनाही के बोर्ड लगाने तक सीमित है।
नहर से मिले कविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं नहर में गीता की तलाश की जा रही है।- परिजनों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - बौद्धराज, जांच अधिकारी जीआरपी।