फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two sisters buried under house collapse in Yamunanagar

Yamunanagar: निकाह की चल रही थी तैयारी, ढह गया मकान, छत के नीचे दबी दो बहनें

Mon, 13 Mar 2023 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 07:23 PM IST
सार

छत कच्ची होने से एक बहन को सिर, कंधे व टांग में चोट लगी है। छत के नीचे दबने से निकाह के लिए रखा सारा सामान भी खराब होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Two sisters buried under house collapse in Yamunanagar
यमुनानगर में ढहा मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के शादीपुर में मदरसा के सामने सोमवार को एक मकान ढह गया। जब मकान ढहा तो उसके बाहर मिस्त्री प्लस्तर कर रहे थे। छत कच्ची होने के कारण उसके नीचे दो बहने दब गई। तीनों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। एक युवती के सिर, कंधे व टांग में हल्की चोट लगी है। जिसका उपचार डॉक्टर के पास कराया गया।
विज्ञापन


गांव शादीपुर निवासी फुरकाना ने बताया कि उसके घर की छत कच्ची थी। सोमवार दोपहर उसकी बेटी मुस्कान अपनी बहन के साथ घर के अंदर खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक घर की छत गिर गई। घर के बाहर की दीवार पर मिस्त्री प्लस्तर कर रहा था। जब घर की छत गिरी तो बाहर काम कर रहे मिस्त्री ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


जिस पर आसपास के लोग वहां पर दौड़े आए। उन्होंने मिट्टी के मलबे के नीचे दबी मुस्कान व उसकी बहन को बाहर निकाला। मुस्कान के सिर में छत में लगी लकड़ी की कड़ी लगी। जिससे वह घायल हो गई। छत के नीचे दबने से घर में रखा सारा सामान, बर्तन भी खराब हो गए। फुरकाना ने बताया कि उसका पति राशिद अली 10 साल से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ठीक से चल भी नहीं पाते। वह दोपहर को डॉक्टर के पास दवा लेने गया हुआ था। वह भैंस का दूध बेच कर या फिर मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रही है। अब घर की छत टूटने से उसका सबकुछ बर्बाद हो गया। उसके पास रहने का भी ठिकाना नहीं रहा।

पड़ोस में रहने वाली सोना देवी ने बताया कि फुरकाना बहुत ही गरीब परिवार से है। इसलिए प्रशासन को उसकी मदद करनी चाहिए। बिना छत के वह कहां रहेगी। दो माह बाद ही उसकी बेटी का निकाह भी है।


बेटी के निकाह का सामान भी मलबे में दबा
फुरकाना ने बताया कि उसके पास तीन लड़कियां व दो लड़के हैं। उसकी सबसे बड़ी बेटी का निकाह दो माह बाद होना है। इसलिए घर की बाहर की दीवारों पर प्लस्तर करवा रहे थे। बेटी के निकाह के लिए बैड, वाशिंग मशीन, फ्रिज व अन्य सामान खरीद कर रखा था। इस सामान को खरीदने के लिए उसने दिनरात मेहनत की थी। परंतु छत नीचे गिरने से बेटी के निकाह का सारा सामान मिट्टी में दब कर खराब हो गया। वहीं पति बीमार होने के कारण हर वक्त घर में चारपाई पर लेटा रहता है। यदि वह दवाई लेने नहीं गया होता तो वह भी छत के नीचे दब जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed