फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two rape convicts sentenced to 20 years imprisonment each

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 वर्ष कैद

Sat, 20 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two rape convicts sentenced to 20 years imprisonment each
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों आरोपियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अग्रवाल की अदालत ने यह सजा सुनाई।
अदालत ने जिला अंबाला के कस्बा नारायणगढ़ के गांव अंबली निवासी आशीष उर्फ बिल्ला को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 20 वर्ष का कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। वहीं उसके दोस्त शिवम को अपराध के लिए उकसाने का दोषी मानते हुए समान सजा सुनाई गई है। मामले के अनुसार साढौरा थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर 16 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी उसी दिन लापता हो गई थी। पुलिस ने 18 दिसंबर को उसे बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे मौसी के घर छोड़ने का बहाना बनाकर एक ट्यूबवेल पर ले गए, जहां आशीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि शिवम ने उसे इस जघन्य कृत्य के लिए उकसाया। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता और पीड़िता की उम्र को देखते हुए दोनों दोषियों को 20-20 साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed