{"_id":"5f3af1f48ebc3e3cfd42cd92","slug":"two-person-died-from-corona-in-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl410650113","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में कोरोना से दो मौत के साथ आंकड़ा पहुंचा 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में कोरोना से दो मौत के साथ आंकड़ा पहुंचा 16
विज्ञापन
कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को भी एक व्यक्ति की मौत शहर के ही एक निजी अस्पताल में हुई है। वहीं 15 अगस्त को भी एक मौत कोरोना से हुई थी। यमुनानगर व जगाधरी पुलिस लाइन निवासी दो पुलिसकर्मियों, पुलिसकर्मी का लड़का, रादौर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक, उनकी पत्नी, बेटी, पुत्रवधु व चिकित्सक की मां सहित 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 829 हो गई है। हालांकि 11 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें कोविड 19 ईएसआई अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। टिवनसिटी में अब कुल 357 एक्टिव केस है। जिसमें से 10 अन्य राज्यों के जिलों में भर्ती है।
टिवनसिटी में कोरोना यमुनानगर व जगाधरी पुलिस लाइन में भी घुस गया है। वहां पर दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मॉडल टाउन के प्रेमनगर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई है। परिजनों का कहना है कि वह किडनी के बीमार थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके चलते उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर उनकी सोमवार को मौत हो गई। सैनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं रादौर क्षेत्र में भी 15 अगस्त को कोरोना से 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। वृद्ध का अंतिम संस्कार गांव में सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से किया गया। मृतक का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चला रहा था। अब मृतक की कोरोना की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। एक निजी अस्पताल के चिकित्सक सहित, उनकी पत्नी, बेटी, पुत्रवधु, 85 वर्षीय मां व अस्पताल के चार कर्मियों सहित आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं तहसील में भी एक कर्मचारी व एक पुलिस कर्मचारी का 25 वर्षीय बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि अस्पताल को सील किया जा रहा है। वहीं नगरपालिका की ओर से अस्पताल को सैनिटाइज किया जायेगा।
इन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कोरोना के कुल 829 मरीज हो गए है। उन्होंने बताया कि बीते रविवार की देर रात को 9 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 60 वर्षीय पुरुष व 88 वर्षीय पुरुष नजदीक भावना पेट्रोल पंप, 34 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 54 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन, 69 वर्षीय पुरूष सिविल लाइन जगाधरी, 55 वर्षीय पुरूष ईस्ट भाटिया नगर से हैं। वहीं सोमवार को 28 नए कोरोना के केस आए हैं। जिसमें 33 वर्षीय पुरुष बिलासपुर, 18 वर्षीय लड़का लक्ष्मी नगर, 60 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय पुरुष, 9 वर्षीय लड़का व 6 वर्षीय लड़की सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 5 वर्षीय लड़का मंगतपुरा, 45 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरुष कमला नगर, 63 वर्षीय महिला राजन स्ट्रीट जगाधरी, 6 वर्षीय लड़का व 28 वर्षीय पुरुष बूडिया गेट जगाधरी, 56 वर्षीय पुरुष महलांवाली, 30 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष पुलिस लाइन, 28 वर्षीय पुरुष महावीर कालोनी, 35 वर्षीय पुरुष मदनपुरी भाटिया नगर, 30 वर्षीय पुरुष विशाल नगर, 37 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरुष, 63 वर्षीय पुरूष व 40 वर्षीय महिला पुलिस लाइन जगाधरी, 56 वर्षीय महिला प्रोफेसर कालोनी, 67 वर्षीय पुरुष पूर्ण विहार जगाधरी से, 48 वर्षीय पुरुष सढ़ौरा से, 58 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
183 मरीज है होम आइसोलेट, 11 की हुई छुट्टी
सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 183 पॉजिटिव मरीजों को ‘होम आइसोलेट’ किया गया है। अब जिले में कोरोना के 357 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 10 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 300 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 27,279 सैंपलों में से 25,693 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 798 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।