फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two people died due to corona epidemic, 81 new cases found

कोरोना महामारी से दो लोगों की मौत, 81 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
two people died due to corona epidemic, 81 new cases found
यमुनानगर। कोरोना महामारी की जिले में रफ्तार निरंतर बढ़ रही है, वहीं दो लोगों को इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना महामारी से संक्रमित दो लोगों की वीरवार को मौत हो गई। वीरवार को महामारी से संक्रमित 81 नए केस मिले, जबकि 196 लोग महामारी को मात देकर ठीक हुए।
विज्ञापन

कोरोना से मरने वाला 62 वर्षीय व्यक्ति जगाधरी का निवासी था। वह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन था। इसी तरह दूसरा मृतक मॉडल कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति पंचकूला के पारस अस्पताल में भर्ती था। उन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां भी थी। इस तरह अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस 521 रह गए हैं। इनमें से 427 लोग घर पर व 94 अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अभी तक कुल 585444 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 549394 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2014 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन की पहली डोज सभी लोगों को लग चुकी है। सविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के नौ लाख 44 हजार 753 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। अब तक नौ लाख 54 हजार 041 लाभार्थियों को पहली डोज लग चुकी है। इसी तरह सात लाख 30 हजार 508 लोगों को दूसरी डोज का टीका लग चुका है। इस तरह 77.32 प्रतिशत को दूसरा टीका लग चुका है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों व प्रारंभिक श्रेणी के कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। अब तक 6655 लोगों को जिले मेें बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष के 40772 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल वैन में गांव-गांव जाकर टीकाकरण
रोडवेज की चार मिनी बसों को स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल टीकाकरण में लगाई है। यह बसें गांव-गांव व प्रत्येक वार्ड में जा रही हैं। इन बसों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। इन बसों के माध्यम से अब तक 2272 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं, जबकि सिविल अस्पताल यमुनानगर में सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे निरंतर टीकाकरण केंद्र चलाया जा रहा है। इस केंद्र में 3878 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिले में 100 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed