फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two more accused arrested in Radaur gang war case

Yamuna Nagar News: रादौर गैंगवार मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in Radaur gang war case
यमुनानगर। रादौर गैंगवार मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को काबू किया है। दोनों पर शूटरों की मदद करने का आरोप हैं। इनमें एक बिहार का रहने वाला है। हालांकि, वह काफी समय से यमुनानगर में ही रह रहा है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को रादौर क्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में हुई गैंगवार में बाइक सवार पांच युवकों ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। तब से पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की तलाश में जुटी है। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ अन्य नाम भी सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों चिराग भाटिया निवासी लक्ष्मी गार्डन गांधी नगर यमुनानगर और करण कुमार निवासी सिवान बिहार हाल निवासी शिवपुरी कालोनी यमुनानगर शहर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर शूटरों की मदद करने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि एक आरोपी वारदात के समय कार में मौजूद था। जबकि, एक आरोपी ने आर्थिक रूप से मदद की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। दोनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि कुछ अन्य तथ्य भी पुलिस को हाथ लगे हैं। जल्द ही कुछ खुलासे होने की उम्मीद है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि कुछ अन्य लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात के संबंध में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


----

अब तक नौ मददगारों को काबू कर चुकी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रादौर गैंगवार मामले में पुलिस अब तक शूटरों की मदद करने के आरोप में नौ आरोपियों काबू कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपियों तक पुलिस टीम नहीं पहुंच पाई है। यही नहीं मददगार भी शूटरों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में वारदात के पहले दिन से ही पुलिस ने शूटरों की तलाश शुरू कर दी थी। जैसे-जैसे इनपुट मिला तो पुलिस ने आरोपियों को काबू करना शुरू कर दिया था। वारदात के दिन ही पुलिस ने शूटरों को गाड़ी देने वाले दो आरोपियों को काबू किया था। इसके कुछ समय बाद एक अन्य आरोपी को काबू किया गया था। जिस पर शूटरों के लिए रेकी करने के आरोप थे और वह कार से शूटरों को लेकर गया था। इसके बाद तीन अन्य आरोपी भी काबू किए गए थे। इन सभी शूटरों तक हथियार और अन्य सुविधाएं पहुंचाने के आरोप थे। इसी तरह से पुलिस ने शुक्रवार को भी दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर भी शूटरों की मदद करने के आरोप हैं लेकिन, अभी तक शूटरों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed