फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two more accused arrested in plywood factory firing case

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्ट्री फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in plywood factory firing case
यमुनानगर। खजूरी रोड स्थित पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाईवुड फैक्टरी पर फायरिंग के मामले में अपराध शाखा-2 की टीम ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला कुरुक्षेत्र के गांव सुन्हेड़ी खालसा निवासी अरमान और गांव कंवारखेड़ी निवासी परिक्षित के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा-2 के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए सुनियोजित तरीके से साजिश रची गई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी अरमान के खाते में विदेश से पैसे ट्रांसफर किए गए थे, जबकि परिक्षित ने सभी आरोपियों के बीच संपर्क स्थापित कराया और शूटर तैयार करवाए। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल शुक्रवार की रात को पुलिस टीम की अभिषेक और हर्ष के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने जब दोनों बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें हर्ष की टांग में गोली लगी। मौके से दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक पिस्टल बरामद की गई, जबकि जिस बाइक पर वे सवार थे उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इससे पहले आठ अप्रैल बुधवार को आरोपी अमन उर्फ काकू को गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया और पुल से कूद गया, जिससे उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद पुलिस ने रादौर निवासी लविश और रोहित को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed