{"_id":"662310566074164ad0072059","slug":"two-mobile-snatchers-caught-by-police-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-117681-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो मोबाइल स्नैचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो मोबाइल स्नैचर
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर पुलिस चौकी की टीम ने दो मोबाइल स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छीना गया मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि न्यू नानक नगर निवासी जितेंद्र यादव ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह जोड़ियां में प्लाईवुड फैक्ट्री में ठेकेदार के पास काम करता है। 14 अप्रैल को वह अपनी एक्टिवा पर फैक्ट्री जा रहा था। जब वह जोड़ियां गुरुद्वारे के पास श्मशान घाट के पास पहुंचा तो वहां दो लड़के अपनी बाइक पर खड़े थे।
उन लड़कों ने उसको रोक कर उसकी पेंट से उसका मोबाइल छीन कर अपनी बाइक पर फरार हो गए। इस सूचना पर तुरंत एक टीम का गठन किया गया। इस पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मुखबिरी के आधार पर दो युवको को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जिनकी पहचान वीना नगर कैंप निवासी सचिन उर्फ जोनी पुत्र धर्मपाल व गोविंद उर्फ मंगा पुत्र राजपाल के नाम से हुई।