फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two km road not built in four years

Yamuna Nagar News: चार साल में नहीं बनी दो किमी सड़क

Sun, 23 Jul 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two km road not built in four years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाअंंब मार्ग पर चौहान पोल्ट्री फार्म से मोहल्ला मघान को जोड़ने वाली दो किमी लंबी सड़क का निर्माण चार साल में भी पूरा नहीं हो सका है। सड़क का काम अधूरा होने से लोग बहुत परेशान हैं।
राजेश राणा, आशीष राणा, नवदीप राणा व बलबीर राणा ने बताया कि किसानों की उपज को मंडी तक पहुंचाने की सुविधा के लिए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 2019 में 58 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण शुरु किया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से इस सड़क का निर्माण चार साल में पूरा नहीं हो सका है। जिस कारण यह सड़क किसानों के लिए सुविधा की बजाय असुविधा का कारण बन चुकी है।
विज्ञापन

इस रास्ते पर बिछाई रोड़ी के कारण किसानों को अपने वाहन यहां से लेकर जाने में परेशानी हो रही है। वहीं इस सड़क पर पुलिया न बनाए जाने से खेतों में जलभराव हो रहा है। इससे फसलें खराब हो रही हैं। पार्षद अंकुश राणा ने बताया कि इस बारे में ठेकेदार से बात करने का प्रयास करने पर वह फोन ही नहीं सुनता है। मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन ईश्वर सिंह ने बताया कि किसी कारणवश ठेकेदार इस सड़क का निर्माण तय समय में नहीं कर पाया है। बारिश थमने पर पांच दिन में इस सड़क का निर्माण पूर्ण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed