{"_id":"687fde79bb3a3ceeb704987c","slug":"two-kanwariyas-travelling-in-a-pickup-died-due-to-electric-shock-four-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141175-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: करंट लगने से पिकअप सवार दो कांवड़ियों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: करंट लगने से पिकअप सवार दो कांवड़ियों की मौत, चार घायल
Wed, 23 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुमथला राव गांव में हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों से भरी पिकअप गांव की फिरनी से गुजर रही हाईटेंशन (11 हजार केवी) लाइन की चपेट में आ गई। इससे जोरदार धमाके के साथ पिकअप के तीन टायर फट गए। पिकअप सवार सभी 15 कांवड़ियों को करंट का झटका महसूस हुआ। इनमें गांव के कुलदीप (40) व हरीश (42) की मौत हो गई। करंट लगने व पिकअप से बाहर कूदने में 13 कांवड़ियों में रिंकू अग्रवाल, सुमित सिंगला, शुभम, प्रिंस जख्मी हो गए।
मंगलवार सुबह सात बजे गांव के 15 लोगों को हरिद्वार डाक कांवड़ लेने जाना था। इसके लिए पिकअप गाड़ी को सजाया था, जिस पर हरिद्वार जाने से पहले सभी गांव के खेड़ा, यमुना व बाबा गंगाराम मंदिर में दर्शन कर रहे थे। तीनों मंदिरों के दर्शनों के बाद गांव की फिरनी के रास्ते हरिद्वार के लिए निकलते समय यह हादसा हो गया।
बारिश से बचने के लिए पिकअप पर तिरपाल ढकने के लिए लगाया गया लोहे का पाइप ऊपर से निकल रही 11 हजार केवी लाइन से छू गया। इससे जोरदार धमाके के साथ पिकअप गाड़ी के तीन टायर फट गए। पिकअप गाड़ी से 13 लोगों ने कूदकर जान बचाई, पर उनमें रिंकू अग्रवाल, सुमित सिंगला, शुभम, प्रिंस जख्मी हो गए। इनमें किसी के पैर तो किसी के हाथ में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
पिकअप गाड़ी से कुलदीप (40) व हरीश (42) बाहर नहीं आए, जिन्हें बाद में लाइन से करंट बंद कर ग्रामीणों ने बाहर निकाला। दोनों की मौके पर मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है। मृतक कुलदीप राजमिस्त्री था, जिसके तीन बेटियां व एक बेटा हैं। हरीश की कीटनाशक दवाओं की दुकान है और उसके दो बेटियां व एक बेटा है।
बिजली निगम पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां कुछ समय पहले नई सड़क बनी। सड़क का लेवल ऊंचा होने से ऊपर से निकल रही 11 हजार केवी लाइन की ऊंचाई कम हो गई। लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए सड़क किनारे लगे खंभे बदल कर ऊंचे खंभे लगाने के बारे में बिजली निगम को आगाह किया था। इस पर गौर नहीं किया गया। इस लापरवाही से हादसा हो गया।
मृतकों के परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही कोई शिकायत आती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - राजिंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना जठलाना।