फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two injured in bike collision

बाइकों की भिडंत में दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two injured in bike collision
प्रताप नगर। बिलासपुर रोड पर शिवालिक हाई स्कूल प्रतापनगर के नजदीक दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों द्वारा एंबुलेंस से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां पर एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हाफिजपुर निवासी जब्बार प्रतापनगर खिजरी मोड़ पर गारमेंट की दुकान करता है। वह रोजाना की तरह से बाइक से दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वह शिवालिक हाई स्कूल प्रताप नगर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे प्रतापनगर निवासी मासूम की बाइक जब्बार की बाइक से टकरा गई। जिसमें मासूम की टांग टूट कर हड्डी बाहर निकल गई। जबकि जब्बार का सिर सड़क में लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया और घायलों को एंबुलेंस में रखकर ट्रामा सेंटर उपचार के लिए भेज दिया गया। ट्रामा सेंटर में जब्बार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed