फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two injured in a brawl over casteist slur

Yamuna Nagar News: जातिसूचक शब्द बोलने के विवाद में मारपीट, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two injured in a brawl over casteist slur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। क्षेत्र के गांव कोट मुस्तरका में जातिसूचक शब्द बोलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के छह व दूसरे पक्ष के तीन लोगों को नामजद किया है।
कोट मुस्तरका निवासी कर्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का ही नवीन और बंटी उसके लड़के अनमोल को जातिसूचक शब्द बोलकर प्रताड़ित करते थे। 18 मई को उसका लड़का अनमोल किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में नवीन और बंटी ने अपने साथियों मायाराम, दुनीचंद, फूलाराम, ऋषि, राजू व जसबीर सिंह के साथ मिलकर उसके लड़के को जातिसूचक शब्द बोले। इस दौरान जब उसके लड़के ने विरोध किया तो आरोपियों ने थप्पड़ और मुक्कों से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके लड़के के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया।
जब वह अपने लड़के को आरोपियों से छुड़वाने के लिए आया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने कर्म सिंह की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर इस मामले में दूसरे पक्ष की 42 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मई को वह शाम साढ़े छह बजे गांव में ही किसी काम से जा रही थी। इस दौरान आरोपी कर्म सिंह ने अपने लड़के कार्तिक व अनमोल के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट व अभद्रता की।

आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड व गंडासी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। जबकि उसके परिवार के लोग उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed