फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two Holi special trains were run, one stopping at Yamunanagar

Yamuna Nagar News: दो होली विशेष ट्रेनें चलाईं, एक का यमुनानगर में ठहराव

Sun, 22 Feb 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two Holi special trains were run, one stopping at Yamunanagar
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर आई ट्रेन की ​खिड़की पर लटका यात्री। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। होली के करीब आने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में रेलवे ने दो होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। इसमें से एक का यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक एनके झा ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेन फिरोजपुर से दानापुर के बीच चलाई जा रही है। इसका संचालन 26 फरवरी से सात मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों तरफ तीन-तीन फेरे लगाएगी और यह 04615-16 संख्या से चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 04616 एक्सप्रेस 26 फरवरी, दो मार्च और छह मार्च को चलेगी। य
विज्ञापन

ह ट्रेन फिरोजपुर से 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे चलेगी, जो मोगा, लुधियाना होते हुए शाम पांच बजकर 50 मिनट पर अंबाला छावनी पहुंचेगी। छह बजे अंबाला से रवाना होगी और शाम छह बजकर 43 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी और यहा दो मिनट का ठहराव होगा। सहारनपुर पहुंचने का समय शाम सात बजकर 40 मिनट होगा और पांच मिनट का यहां रुकेगी। सहारनपुर से चलकर यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन शाम पांच बजकर 30 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दानापुर से गाड़ी संख्या 04615 एक्सप्रेस 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04615 का संचालन दानापुर से रात नौ बजकर 10 मिनट पर होगा और इसी रूट से होते हुए अगले दिन शाम पांच बजकर 50 मिनट पर सहारनपुर और शाम छह बजकर 23 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। अंबाला छावनी पहुंचने का समय शाम सात बजकर 20 मिनट होगा और फिरोजपुर यह गाड़ी रात 11 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 04613-14 विशेष एक्सप्रेस का संचालन अमृतसर से कटिहार के बीच किया जाएगा। अमृतसर से गाड़ी संख्या 04614 एक्सप्रेस 25 फरवरी, एक मार्च और पांच मार्च को चलेगी। कटिहार से गाड़ी संख्या 04615 का संचालन 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को किया जाएगा। अमृतसर से चलकर दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर चलकर रातआठ बजकर 25 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी।

मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, मानसी से होते हुए कटिहार अगले दिन देर रात एक बजे पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04613 कटिहार से तड़के चार बजे चलेगी और इसी रूट से होते हुए अगले दिन सुबह आठ बजे सहारनपुर और नौ बजकर 45 मिनट पर अंबाला पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed