{"_id":"687aa2fe75371496150c6d9e","slug":"two-henchmen-of-venkat-gang-got-shot-in-the-encounter-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-695422-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में वेंकट गैंग के दो गुर्गों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में वेंकट गैंग के दो गुर्गों को लगी गोली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढ़ौरा। खंड साढौरा के गांव असगरपुर के करालघाट पास शुक्रवार की शाम वेंकट गैंग के दो शार्प शूटरों व पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। करीब 20 राउंड की फायरिंग में बदमाशो के पैर में गोलियां लगी हैं। पुलिस की ओर से दोनों को उपचार के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों बदमाशों की शिनाख्त विकास उर्फ ज्वाला निवासी गांव सरावां व दीपक निवासी सरावां की टपरिया के रूप में हुई। विकास उर्फ ज्वाला के विरुद्ध पहले से ही थाना साढ़ौरा में लूटपाट व आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस को बिना नंबर की बाइक पर दो युवक हथियारों के साथ घूमने की सूचना सीआईए टू टीम को मिली थी। दोनों बदमाश कालाआंब में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरु कर दी। जिसके बाद बदमाश मौके से भागने लगे। भागते हुए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
विज्ञापन
जिस पर सीआइए 2 की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के दोनों पैरों व दूसरे के एक पैर गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।घायल बदमाशों को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी साढ़ौरा में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी हासिल की।
बसपा नेता की हत्या के बाद चर्चा में आया वेंकट का नाम
गैंगस्टर वेंकट गर्ग का नाम जनवरी 2025 को अंबाला में हुई बसपा नेता हरबिलास की हत्या के बाद चर्चा में आया था। तब उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। वह अंबाला के नारायणगढ़ के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है। पहले वह लॉरेंस और काला राणा गैंग के साथ जुड़ा हुआ था। करीब ढाई साल पहले काला राणा से अनबन होने के बाद उसने अपना गैंग बना लिया था। बताया जा रहा है 2024 में वेंकट गर्ग पर नारायणगढ़ के एक रेस्टोरेंट में चार बदमाशों ने घुसकर तलवारों से हमला कर दिया था, जिसमें उसकी टांग भी तोड़ दी गई थीं।
वेंकट पर अब अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर व जगाधरी में हत्या, रंगदारी और फायरिंग के लगभग 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में वह काफी सक्रिय है। इससे पहले, वेंकट गर्ग ने यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजिंदर सिंह के कार्यालय में घुसकर फायरिंग की थी और चंडीगढ़ में शराब के ठेके से रंगदारी मांगी थी। पुलिस को वेंकट के पुर्तगाल में होने की सूचना है। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के अलावा तीन लाख का इनाम भी रखा हुआ है।
हालांकि विदेश में बैठे होने के बावजूद वह नारायणगढ़ सहित दूसरे शहरों में कई कारोबारियों से रंगदारी मांग चुका है। गुर्गे भी उसके निर्देश पर रंगदारी मांगते हैं।
सीआइए-2 की टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई थी। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। आरोपियों के पास से कट्टे बरामद किए है। -कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर।
वारदात करने आ रहे बाहरी बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक के बाद एक जिले में हुई वारदातों के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की हुई। यहां तक हर आने जाने वाले की एंट्री रजिस्टर में दर्ज की जा रही है। इसके बाद भी बेखौफ बदमाश जिले के अंदर वारदात को अंजाम देने के लिए एंट्री
कर रहे।
बीती दो जुलाई को हरनौल पंचतीर्थी पुलिस चौकी के नजदीक पुलिस टीम व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर तीन बदमाशों ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। अन्य तीन का अभी तक कोई सुराग नहीं है।
दरअसल, हरनौल के पास पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एंडेवर कार पहुंची जिस पर भाजपा की लगी झंडी लगी हुई थी। जिसका नंबर उत्तराखंड खआ था। उसमें छह लोग अंदर बैठे हुए थे।
गाड़ी को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए कार को तेजी से भगा लिया। पुलिस को शक होते ही तुरंत अपनी गाड़ी को उनके पीछे दौड़ानी शुरू कर दी थी।
12 राउंड की फायरिंग करने वाले का नहीं सुराग : नाकाबंदी होने के बाद भी 27 मई को गोबिंदपुरी रोड स्थित जेके रेजीडेंसी के सामने अंग्रेजी शराब के ठेके पर सुबह सात बजे एक नकाबपोश बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। ऐसे में ठेके के अंदर बैठे कारिंदों व सेल्समैन ने इधर-उधर छिप कर अपनी जान बचाई, जबकि सुबह थोड़ी देर पहले ही यह ठेका खुला था और अंदर कारिंदे साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे।
तभी बदमाश अंदर आ गया और फायरिंग करने से पहले चार पर्चियां अंदर फेंकी, उसके बाद 12 राउंड फायरिंग शुरू कर दी थी। बदमाश ने जो पर्चियां फेंकी थी उसमें बंबीहा गैंग व कौशल चौधरी का नाम सामने आया था। इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।