फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two girl students who went to take bath in Western Yamuna Canal died due to drowning

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए दो छात्राें की डूबने से मौत

Sat, 04 May 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Two girl students who went to take bath in Western Yamuna Canal died due to drowning
यमुनानगर/प्रतापनगर। खंड के भूड़कलां में ताऊ देवी लाल हर्बल पार्क के पास शुक्रवार दोपहर को पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से 12वीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र सात सहपाठियों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय भंगेड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय कृष और कड़कौली निवासी 17 वर्षीय मयंक गहराई में चले गए। दोनों डूबने लगे तो अन्य छात्रों ने शोर मचाया। इससे पहले की कोई मदद के लिए आगे आता दोनों पानी में डूब गए। सूचना मिलते हीं दोनों छात्रों के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव कुछ घंटे बाद ही नहर से निकाल लिए गए। दोनों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कृष के अलावा सात अन्य छात्र सभी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रतापनगर में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। मयंक भी इसी स्कूल का छात्र था। उसने कुछ दिन पहले 30 अप्रैल को ही आए परीक्षा परिणाम में साइंस विषय से 12वीं कक्षा पास की थी। वहीं अन्य छात्र 11वीं पास करने के बाद अब 12वीं कक्षा में हुए थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह सभी पश्चिमी यमुना नहर किनारे भूड़कलां में बने ताऊ देवी लाल हर्बल पार्क में गए थे। पुलिस ने साथी छात्रों से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कृष व मयंक नहर के पानी में नहाने की जिद करने लगे, लेकिन उन्होंने नहर में जाने से मना कर दिया। उस समय नहर में पानी कम था। जब वह नहाने लगे तो नहर में अचानक जलस्तर बढ़ गया। इसी दौरान कृष व मयंक नहाते हुए पानी डूब गए। अन्य छात्रों द्वारा शोर मचाने पर वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाते ही परिजन भी वहां पर पहुंच गए। यमुनानगर से आए गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। सूचना पाते ही मौके पर छछरौली डीएसपी महावीर सिंह व प्रतापनगर एसएचओ सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रतापनगर के एसएचओ सतनाम सिंह का कहना है कि दोनों किशोरों के शव गोताखोरों ने निकाल लिए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। दोनों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed