फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends who went to collect wood died by drowning in Yamuna

Yamuna Nagar News: लकड़ियां बीनने गईं दो सहेलियों की यमुना में डूबने से मौत

Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two friends who went to collect wood died by drowning in Yamuna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर के बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव कनालसी के जंगल में लकड़ियां बीनने के लिए गई दो सहेलियाें यमुना नदी में डूब गईं। तीसरी सहेली ने गांव में पहुंचकर इसकी सूचना दी, ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला, किंतु तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बूड़िया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हादसा सोमवार को बूड़िया क्षेत्र के कनालसी गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि गांव निवासी रूमा, आंचल अपनी तीसरी सहेली शीतल के साथ जंगल में लकड़ियां बीनने के लिए गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 11 बजे रूमा पानी के लिए यमुना नदी के किनारे नल पर पहुंची, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गई।
विज्ञापन

रूमा ने शोर मचाया तो आंचल उसे बचाने का प्रयास करने लगी। देखते ही देखते आंचल और रूमा दोनों ही पानी में डूब गईं। यह देखकर शीतल ने गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल दोनों युवतियों को गहरे पानी से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण दोनों के शव लेकर गांव में पहुंच गए। इसी बीच पुलिस को भी इसकी सूचना मिल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। एसएचओ नरसिंह ने बताया कि पैर फिसलने से यमुना नदी में डूबने दो युवतियों की मौत की सूचना मिली है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed