फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends were beaten up with rods and sharp weapons over money transactions, the youth who came to save them was also beaten up

पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों को रॉड और तेजधार हथियारों से पीटा, बचाने आए युवक से भी मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two friends were beaten up with rods and sharp weapons over money transactions, the youth who came to save them was also beaten up
यमुनानगर। पैसों के लेनदेन को लेकर बस स्टैंड के पास कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर रॉड व तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें बचाने के लिए जब एक युवक का भाई आगे आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रटौली निवासी ललित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जगाधरी वर्कशॉप निवासी साहिल उसका दोस्त है। देर शाम वह अपने दोस्त साहिल के साथ उसके घर पर के पास बैठा हुआ था। उसके दोस्त साहिल का पुराना हमीदा निवासी हन्नी के साथ पैसों का लेनदेन था। उसके दोस्त ने हन्नी को पैसे वापस लेने के लिए फोन किया। तब फोन प्रकाश उर्फ चंद्र वर्मा ने उठाया। उसने आरोपी को हन्नी समझकर अपने पैसे मांगे तो आरोपी प्रकाश ने उसके दोस्त साहिल से गाली गलौज की। इसके बाद आरोपी ने उसके दोस्त साहिल को रुपये लेने के लिए बस स्टैंड के पास बुलाया। इसके बाद वह और साहिल अपनी कार में बस स्टैंड के पास बने आरोपी प्रकाश के ऑफिस के पास पहुंचे। कुछ देर बाद ही आरोपी प्रकाश वर्मा, उसके पिता पवन वर्मा, भाई गौरव वर्मा, दोस्त संदीप व पार्टनर हन्नी व दो तीन अन्य युवक वहां पर पहुंचे। आरोपियों के हाथों में रॉड, डंडे और तेजधार हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वे घायल हो गए। जब उसका चचेरा भाई सागर उन्हें बचाने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed