फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends were beaten up after being hit in a car, Yamunanagar

कार में टक्कर मारकर दो दोस्तों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two friends were beaten up after being hit in a car, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिविल अस्पताल के नजदीक कार सवार तीन युवकों ने सफारी कार में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद टक्कर मारने के बाद आरोपियोें ने व्यापारी व उसके दोस्त से गाली गलौच की। विरोध करने पर दोनों दोस्तों पर रॉड व बेसबॉल बैट से हमला करने के साथ सफारी कार के शीशे भी तोड़ दिए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियोें सोने की चेन, चार हजार की नकदी व जरूरी दस्तावेज छीन लिए। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की कल्याण नगर कॉलोनी निवासी हरमनप्रीत सिंह ने शहर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह कार सेल परचेज का काम करता है। वह 18 अक्तूबर को अपने दोस्त सुखविंद्र के साथ रात करीब आठ बजे सिविल अस्पताल की तरफ जा रहा था। आटा चक्की के नजदीक पीछे से आई सफेद रंग की कारने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने कार को रोक लिया। जब गाड़ी से नीचे उतरे तो दूसरी कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

गाली देने पर मना किया तो दो लड़के कार से उतर कर आए और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने लोहे की रॉड व बेसबॉल के डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी सफारी कार के शीशे भी तोड़ दिए। हर्ष जल्होत्रा नाम के युवक ने लोहे की रॉड उसके सिर में मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने खुद को बचाया। उसका दोस्त सुखविंदर भी बचाव में आया तो दूसरे लड़के ने बेसबॉल का बैठ सुखविंद्र के सिर पर मारा। तीसरे लड़के ने भी सुखविंदर को पीटना शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए सुखविंद्र मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद तीनों लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि तीनों लड़कों ने गले से सोने की चेन, चार हजार रुपये, कार की आरसी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व लाइसेंस छीन कर ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए। भाई अमनप्रीत ने मौके पर पहुंचकर और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed