फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends missing with cash and jewellery worth lakhs

Yamuna Nagar News: लाखों के जेवरात, नकदी संग दो सहेलियां लापता

Sun, 10 Nov 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 10 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two friends missing with cash and jewellery worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र से दो सहेलियां आठ तोले सोने के गहने, सवा चार लाख रुपये व आईफोन लेकर लापता हो गईं। लापता होने से पहले वे घर पर एक पत्र छोड़ कर गई है। जिसमें लिखा है, कि रोजाना लड़ाई झगड़ों से परेशान होकर हम दोनों अपनी मर्जी से भाग रही है। एक की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ माह पहले शादी हुई थी। दो दिन पहले उनके घर पर उसकी पत्नी की सहेली आई थी। दो दिन से वह उनके घर पर ही थी। शुक्रवार को उसकी पत्नी व उसकी सहेली घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह घर लौटा तो वे दोनों सहेलियां घर से गायब थी।
विज्ञापन

अलमारी से आठ तोले सोने के गहने, सवा चार लाख रुपये की नकदी, एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन गायब था। कमरे से अंग्रेजी भाषा में लिखा एक लेटर पड़ा हुआ था। यह लेटर उसकी पत्नी ने लिखा हुआ था। जिसमें लिखा था कि हम दोनों अपनी मर्जी से भाग रहे है। हमारे साथ किसी ने जबरदस्ती नहीं की है। हम अपनी लाइफ से परेशान हो गए थे, इसलिए हम दोनों भाग रहे हैं। हमें ढूंढने की कोशिश न करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें भगाने में किसी का हाथ नहीं है। हम दोनों साथ में भाग रहे है। हमारे पास आपका कुछ नहीं है, हम सारा सामान यही छोड़ के जा रहे है। हमारे जाने के बाद घरवालों को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हम ऐसी लाइफ से परेशान हो थे, डेली लड़ाई, डेली कलेश, हम दोनों ज्यादा परेशान हो गए थे। अपना ख्याल रखना। हम अब वापस नहीं आएंगे। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। छप्पर थाना पुलिस ने दोनों सहेलियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed