फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends jumped in the canal to save the student, one drowned

छात्रा को बचाने के लिए नहर में कूदे दो दोस्त, एक बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two friends jumped in the canal to save the student, one drowned
बाड़ी माजरा नहर के पुल से एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा ने बुधवार को पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए कूदे दो दोस्तों में से एक पानी के तेज बहाव में बह गया है। रूप नगर निवासी दुर्गा प्रसाद नाम का ये व्यक्ति ऑटो चलाता है। जबकि उसके दूसरे दोस्त प्रवीण ने किशोरी को बचा लिया और उसे खींचते हुए नहर में स्थित एक टीले की तरफ ले गया। जहां से अन्य लोगों ने उन्हें रस्सियों के सहारे बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद पुलिस और युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ऑटो चालक के परिजनों ने किसी गोताखोर के मौके पर नहीं पहुंचने पर निजी गोताखारों को बुलाया। देर शाम तक दुर्गा प्रसाद की तलाश में गोताखोर जुटे हुए थे। वहीं हमीदा हेड पर भी पुलिस टीम भी तैनात कर दी गई है। बता दें कि करीब 15 दिन पहले हमीदा हेड के पास युवक को तलाश रही गोताखोर की नाव भी पलट गई थी। जिसमें सवार एक गोताखोर एक अन्य व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी। कई दिन बाद उनके शव इंद्री के पास से बरामद हुए थे।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार को स्कूल ड्रेस में पुल से गुजर रही एक छात्रा ने अपने बैग के साथ नहर में छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहा तीर्थनगर निवासी प्रवीण उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। वहीं स्कूल से बच्चों को छोड़कर वहां से जा रहा प्रवीण का दोस्त ऑटो चालक 27 वर्षीय दुर्गा प्रसाद भी उसे देखकर नहर में कूद गया। प्रवीण व दुर्गा प्रसाद दोनों तैराक हैं। इस दौरान प्रवीण ने डूब रही किशोरी को संभाला और उसे नहर में ही बने एक टीले पर लेकर आ गया। जबकि दुर्गा प्रसाद पानी की भंवर में फंस गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जब किशोरी को बाहर निकाला गया, तो वह काफी डरी हुई थी। वह भाई बहनों से झगड़ा होने की वजह से परेशान होने की बात कह रही है। गोताखोर राजीव ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ डूबे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। अभी तक दुर्गा प्रसाद का पता नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से भी कोई रेस्क्यू के लिए नाव लेकर नहीं पहुंचा है। दुर्गा प्रसाद के परिजनों ने किशोरी पर भी अपना गुस्सा निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इस बारे में सदर यमुनानगर थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि पुलिस सूचना मिलते ही पहुंच गई थी। इस बारे में नगर निगम में भी सूचना भिजवा दी गई है। दो निजी गोताखोर दुर्गा प्रसाद को तलाशने में जुटे हैं। हमीदा हेड के पास पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed