फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends injured in collision with Bolero, four cases of beer found in the car...

Yamuna Nagar News: बोलेरो की टक्कर से दो दोस्त घायल, गाड़ी से मिली चार पेटी बीयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two friends injured in collision with Bolero, four cases of beer found in the car...
वर्कशाप रोड पर बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो गाड़ी से बीयर की चार पेटी मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर के फोटोग्राफर प्रिंस कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को वह बाइक पर अपने दोस्त पड़ोस के विशाल के साथ इंडस्टि्रयल एरिया में गया था। विशाल बाइक पर पीछे बैठा था। रात को जब वह ज्योति होटल के सामने सड़क से भगत सिंह चौक की तरफ मुड़े तो कमानी चौक की तरफ से बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उसकी टांग टूट गई। वहीं विशाल के मुंह व सिर पर चोट आई। चालक गाड़ी को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। वहां एकत्रित हुए लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से चार पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बीयर के सैंपल लेते हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed