{"_id":"645e9344e5eed88db5096d49","slug":"two-friends-died-due-to-car-overturn-yamuna-nagar-news-c-18-1-119406-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार पलटने से दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार पलटने से दो दोस्तों की मौत
Sat, 13 May 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर/सरस्वती नगर। शॉपिंग कर घर लौट रहे दो दोस्तों की कार को पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे पलट कर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अंबाला के गांव समलेहड़ी गांव निवासी सिद्धार्थ व तेपला निवासी सुभाष रावत के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा नेशनल हाईवे 344 पर भंभौली के पास हुआ।
राजीव गार्डन निवासी नीरज ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीटेक कर रहा है। उसके ताऊ का बेटा गांव समलेहड़ी निवासी सिद्धार्थ वीरवार देर शाम अपने दोस्त तेपला निवासी सुभाष सिंह रावत के साथ कार में खरीदारी करने यमुनानगर बाजार गए थे। खरीदारी करने के बाद देर रात करीब साढ़े दस बजे वे दोनों अपनी कार से वापस अपने घर जा रहे थे।
नेशनल हाईवे 344 पर जब दोनों दोस्त भंभौली से पहले पुलिया के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही एसेंट कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गड्ढों में गिर गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दोनों दोस्तों की मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। छप्पर थाना के जांच अधिकारी तरसेम सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
इनसेट
फोन नहीं उठाने पर तलाश में निकला तो खाई में मिली कार
रजत ने बताया कि खरीदारी करने के बाद सिद्धार्थ व सुभाष एक घंटे बाद भी जब वह अपने घर नहीं पहुंचे। इस पर उसने सिद्धार्थ के पास फोन किया। उसने फोन नहीं उठाया। इस पर वह उनकी तलाश में निकल पड़ा। जब वह भंभौली से पहले पहुंचा तो उसे हाईवे किनारे खाई में एक कार पलटी हुई देखी। वह नीचे गया तो झाड़ियों में सुभाष का शव पड़ा हुआ था। क्षतिग्रस्त कार में सिद्धार्थ का शव फंसा हुआ था। मौके पर कुछ लोग खड़े हुए थे। वहां मौजूद गांव सारन निवासी नीरज ने बताया कि यह हादसा एक एसेंट कार के पीछे से टक्कर मारने पर हुआ।