फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two friend beaten by rod and iron bars

दो दोस्तों को रॉड और सरियों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
two friend beaten by rod and iron bars
बुड़िया पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर कुछ युवकों ने बाइक सवार दो दोस्तों को अपनी बाइक अड़ाकर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों दोस्तों को रॉड, सरिये व डंडों से पीट घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद करते हुए चार अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया के अतेपुर मोहल्ला निवासी जावेद ने बताया कि 28 मई को सुबह करीब नौ बजे वो और मुस्तकीम बाइक पर सवार होकर निजी काम से बीबीपुर जा रहे थे। करीब सवा नौ बजे पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर श्रीराम मंदिर के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवक सामने से आए। जिनमें एक युवक मेहरमाजरा निवासी सुखदेव था। आरोपियों ने उनके आगे अपनी बाइकें अड़ाकर रोक लिया। आरोपियों के हाथों में रॉड, सरिये व डंडें थे। उनके रुकते ही आरोपियों ने उनपर सरियों और डंडों से हमला कर दिया। जब उसका साथी मुस्तकीम उसे छुड़वाने लगा तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जिन्होंने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। जांच अधिकारी एसआई चरणजीत सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी सुखदेव का नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed