{"_id":"683b523dc55cf3d1880d805c","slug":"two-dumpers-and-trolleys-filled-with-illegal-mining-material-caught-thar-rider-fled-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138625-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध खनन सामग्री से भरे दो डंपर और ट्रॉला पकड़े, थार सवार भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध खनन सामग्री से भरे दो डंपर और ट्रॉला पकड़े, थार सवार भागा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र में फर्जी ई-रवाना पर अवैध खनन सामग्री से भरे ट्रक दूसरे जिलों में भेजे जा रहे थे0। अवैध खनन करने वालों का इसमें बड़ा नेटवर्क लगा हुआ था।
अवैध खनन का पूरा खेल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चल रहा था। शुक्रवार रात बूड़िया थाना पुलिस ने कनालसी गांव के पास नाकाबंदी कर थार कार, खनन सामग्री से भरे दो डंपर व एक ट्रॉला पकड़कर अवैध खनन के इस खेल का भंडाफोड़ किया है। थार सवार मौके से फरार हो गए। कार से मिले मोबाइल में कई व्हाट्सएप ग्रुप मिले। जिसमें पुलिस नाको की लॉकेशन भेजी हुई थी। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बूड़िया थाना के एएसआई तेजबीर सिंह ने बताया कि 30 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपनी पुलिस टीम के साथ कनालसी गांव के पास नाकाबंदी कर जांच कर रहा था। उनके पास सूचना थी कि उनके क्षेत्र से अवैध खनन सामग्री से भरे ट्रक फर्जी ई-रवाना के जरिए बाहर के जिलों में भेजे जा रहे हैं।
नाकाबंदी के दौरान उन्हें एक काले रंग की थार कार सबसे आगे आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक कार से उतरकर अंधेरे में खेतों के रास्ते भाग गया। कार में से एक मोबाइल मिला। जिसमें हर हर महादेव ट्रांसपोर्ट, मिशन चंद्रयान 3, हरियाणा ट्रांसपोर्ट लोकेशन ग्रुप बने हुए थे। इन ग्रुपों में वॉयस मैसेज आए हुए थे।
विज्ञापन
इनसे पुलिस और चेकिंग टीमों की लोकेशन खनन माफिया को भेजी जा रही थी। अभी वे मोबाइल की जांच कर ही रहे थे कि पीछे से दो डंपर और एक ट्राला आए। पुलिस को सामने देख तीनों वाहनों के चालक उतरकर फरार हो गए। उन्होंने दोनों डंपरों व ट्रॉले का कब्जे में लिया। जांच करने पर उसमें कटी हुई बजरी मिली।
जबकि ई-रवाना पर डंपर में 37.86 मीट्रिक टन कोर्स सैंड दिखाया गया था। जो मैसर्ज गोबिंद स्क्रीनिंग प्लांट बेलगढ़ प्रतापनगर से भरा बताया गया। दूसरे डंपर में भी बजरी भरी मिली। जबकि इसके ई-रवाना पर भी 33.14 मीट्रिक टन कोर्स सैंड दिखाया गया था। जो मैसर्ज ओम स्क्रीनिंग प्लांट देवधर प्रतापनगर से भरा बताया गया। जबकि ट्राॅले में मोटा कटा हुआ पत्थर मिला। इसके ई-रवाना पर 40.38 मीट्रिक टन कंकड बजरी दिखाया गया था। यह ई-रवाना श्री गुरु नानक स्क्रीनिंग प्लांट भूड़ माजरा गांव प्रतापनगर से भरा दिखाया गया था।
बूड़िया पुलिस ने थार, दोनों डंपर व ट्राला और सभी ई-रवाना दस्तावेज जब्त किए। बरामद किए गए मोबाइल विश्लेषण के लिए रखे गए है। ई-रवाना की खनन विभाग से पुष्टि कराई गई। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौके भागने में कामयाब रहे थार सवार के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।